मुझे मिला पूरी दिल्ली का जिम्मा, चुनाव कहां से लड़ना है इससे फर्क नहीं पड़ता : सिसोदिया

पूरी दिल्ली के लिए काम होगा

मुझे मिला पूरी दिल्ली का जिम्मा, चुनाव कहां से लड़ना है इससे फर्क नहीं पड़ता : सिसोदिया
जंगपुरा के लोग विधायक के रूप में चुनेंगे फिर भी पूरी दिल्ली के लिए काम होगा और पूरी दिल्ली के लिए ही काम होना है। उसमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किलोकरी स्थित अंगूरी देवी मंदिर में पूजा कर जंगपुरा विधानसभा में चुनाव प्रचार का आगाज किया। सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक शिक्षा मंत्री और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर पूरी दिल्ली का जिम्मा मुझे मिला है। चुनाव कहां से लड़ते हैं, यह मायने नहीं रखता है। जब पटपड़गंज से विधायक और दिल्ली का उपमुख्यमंत्री था, तब भी जंगपुरा के लिए खूब काम किया। जंगपुरा के लोग विधायक के रूप में चुनेंगे, फिर भी पूरी दिल्ली के लिए काम होगा और पूरी दिल्ली के लिए ही काम होना है। उसमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बेचारे फंस गए हैं। वो जनता के पास वोट मांगने जाते हैं, जनता कहती है कि अरविंद केजरीवाल ने हमारे लिए इतने स्कूल बनवाए। लोग उन्हें अपने बच्चों के वीडियो दिखाते हैं कि देखो हमारे बच्चे इतने बढ़िया स्कूल में पढ़ रहे हैं। स्कूल का चुनाव है।

Tags: sisodiya

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में रोजाना देरी, यात्रियों ने किया हंगामा जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में रोजाना देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में लगातार देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही। सोमवार को...
राजस्थान में बेहतर होती मातृत्त्व स्वास्थ्य व्यवस्था से मृत्यु दर में कमी
हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम पेश, 29 सितंबर को होंगे आरसीए चुनाव
सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा