असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव

प्रक्रिया में असहमति स्वाभाविक

असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं में असहमति होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया नहीं रुकती। उन्होंने विपक्ष पर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रियाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा है कि असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं है। यादव ने यहां शनिवार रात पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि अंतिम निर्णय संबंधित संस्था का होता है।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग में दो आयुक्तों की टिप्पणियों के संदर्भ में कहा कि किसी भी सरकारी फाइल पर अलग-अलग अधिकारियों की राय अलग हो सकती है। दो अधिकारियों के बीच असहमति होने पर उनकी टिप्पणी दर्ज की जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरी प्रक्रिया रुक गई है।

यादव ने न्यायपालिका का उदाहरण देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय की बड़ी पीठ में भी कई बार न्यायाधीशों की राय अलग-अलग होती है और फैसला बहुमत के आधार पर होता है। इसके बावजूद अंतिम निर्णय पूरी संस्था का माना जाता है। उन्होंने केरल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) दर्ज होने के बावजूद चुनाव हुए। इसके बावजूद विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन प्रक्रियाओं को लेकर भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वास्तविक स्थिति जनता के सामने है।

यादव ने चुनावी दावों को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अलवर में कुछ लोग चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें करते हुए 60 सीटें जीतने तक के दावे करते हैं, लेकिन उनके साथ बैठे लोग भी ऐसे दावे सुनकर हैरान रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में दावे करना अलग बात है, लेकिन प्रशासनिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं को लेकर जनता के बीच भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए।

Read More छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी

Post Comment

Comment List

Latest News

असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक...
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी-वाम मोर्चे पर लगाया झूठा प्रचार करने का आरोप
भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट