बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल

महिला के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाई सियासत

बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत?  वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
पश्चिम बंगाल में महिला को निर्वस्त्र कर कथित शुद्धिकरण की घटना पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई मांगी। उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर में एक महिला को निर्वस्त्र कर कथित तौर पर शुद्धिकरण करने की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्री अमित और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वेणुगोपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के कुछ ही महीनों बाद हिंसा की नयी लहर देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाएं भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

कांग्रेस महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा और आरएसएस ने देशभर में ईसाइयों को डराने और प्रताड़ित करने का अभियान चलाया है। छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी और भाजपा शासित राज्यों में गिरजाघरों को अपवित्र करने की घटनाएं ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा में वृद्धि दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 धर्म की स्वतंत्रता की गारंटी देता है और प्रस्तावना में बंधुता पर जोर दिया गया है लेकिन भाजपा का रवैया इन संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों पर हमले करने वालों को खुली छूट दी जा रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

वेणुगोपाल ने इसे देशव्यापी स्तर पर सुनियोजित हमला बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं केन्द्र सरकार के संरक्षण में हो रही हैं। उनका कहना था कि ईसाई समुदाय को लुभाने के भाजपा के दिखावटी प्रयासों की पोल ऐसी घटनाओं से खुल जाती है।

Tags: congresss

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड
राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद...
110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल
ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं
‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल
गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा