पेट्रोल- डीजल में लगातार दूसरे दिन तेजी : पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा

पेट्रोल- डीजल में लगातार दूसरे दिन तेजी : पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा
दिल्ली मेंं पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी जारी रहने के दबाव में गुरूवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  लगातार दूसरे दिन बढोतरी की गई। गुरूवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। गुरूवार की बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

बुधवार को इन दोनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई थी। गुरूवार की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 112.44 रुपये  और डीजल 103.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा।15.17 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 104.52 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 110.04 रुपये और डीजल 101.86 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 110.25 रुपये और डीजल 101.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राँची में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी शतक लगा चुका है। पेट्रोल 100.91 रुपये और डीजल 100.53 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 103.74 रुपये और डीजल 95.91 रुपये प्रति लीटर पर है।

अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। इस महीने में अब तक 21 दिनों में से 16 दिनों में इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 4.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। बुधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही। गुरूवार को ङ्क्षसगापुर में शुरूआती कारोबार में कच्चे तेल में मिश्रित रूख दिखा जहां ब्रेंट क्रूड 0.05 डॉलर टूटकर 85.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि अमेरिकी क्रूड 0.14 डॉलर चढ़कर 83.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गई थी।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 106.54—————— 95.27

मुंबई-—————112.44—————— 103.26

चेन्नई—————-103.61 -—————--99.59

कोलकाता————107.11—————-—98.38

Post Comment

Comment List

Latest News

छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े 11 साल पुराने मामले को रद्द करते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन में...
मंगोलिया: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना देंगे इस्तीफा, 2021 में प्रचंड बहुमत के साथ आए थे सत्ता में
सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के अहम फैसलों का संकलन, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया विमोचन
गोपाष्टमी पर जयपुर में हुआ राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं कालभैरव पूजन समारोह, श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में हुआ भव्य आयोजन
अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी: हमारे 200 लड़के तैयार, बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे
दिल्ली में भयावह हादसा: चार मंजिला मकान ढहने से बच्चे समेत दो की मौत, विधायक और जोन चेयरमैन मौके पर मौजूद
रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे औद्योगिक कस्बे, नीमराना होकर जयपुर पहुंचेगी नई रेल लाइन