राफेल सौदे में बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप

राफेल सौदे में बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप

राफेल सौदे में कांग्रेस ने लिया कमीशन: संबित पात्रा

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे मामले में फ्रांस की पत्रिका 'मीडियापार्ट' की ओर से हुए खुलासों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए राफेल सौदे में कमीशन लेने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने 'मीडियापार्ट' की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बिचौलिए सुषेन गुप्ता के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बिचौलिए का नाम 'अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले' में सामने आया था, उसी का नाम राफेल सौदे में भी आया है।

उन्होंने कहा कि राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। यह पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। यह भ्रष्टाचार तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कालखंड में हुआ। फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले यह खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था।

 पात्रा ने कहा, ''2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिया  कोई नया खिलाड़ी नहीं है। यह पुराना खिलाड़ी है, जिसे 'अगस्ता वेस्टलैंड' मामले का 'किंगपिन' माना जाता है। सुषेन गुप्ता अगस्ता वेस्टलैंड  में बिचौलिया था, वह 2007 से 2012 के बीच राफेल सौदे के घूस में भी शामिल था, ऐसा इत्तेफाक हमेशा हकीकत होता है।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शायद ङ्क्षहदुस्तान में नहीं है। वह इटली में हैं। इटली से वह इस भ्रष्टाचार के बारे में जवाब दें। कांग्रेस ने भ्रम फैलाकर 2019 के आम चुनावों से पहले देश को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन अब सच सबके सामने आ गया है इस सौदे में भ्रष्टाचार उन्ही की सरकार के कालखंड में हुआ।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा  कि 10 ववर्षों तक भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमान नहीं थे। इतने वर्षों तक सिर्फ समझौता किया गया और सौदे को अटकाए रखा गया। यह समझौता सिर्फ कमीशन के लिए अटकाए रखा गया। ये समझौता विमान के लिए नहीं हो रहा था। बल्कि कमीशन के लिए हो रहा था।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के कालखंड में 'एग्रीमेंट ऑफ पर्चेज' तो हमने देखा नहीं, लेकिन एक 'एग्रीमेंट ऑफ कमीशन' जरूर हमारे सामने आ गया। यह कमीशन कोई दो से चार फीसदी की नहीं थी। कांग्रेस ने विश्व में कमीशन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इस सौदे में 40 फीसदी की दर से कमीशन लिया गया ।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी दीदी, बुनियादी मुद्दों को लेकर बोला हमला ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करेंगी दीदी, बुनियादी मुद्दों को लेकर बोला हमला
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को केंद्र की विफल ऊर्जा नीतियों के खिलाफ कोलकाता में विरोध मार्च करेंगी। उन्होंने LPG किल्लत...
कोटा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दस आरोपियों को उम्रकैद
थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला