PM-SWNidhi Scheme के तहत 38 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को मिली सहायता

इस योजना के तहत 41 प्रतिशत महिलायें लाभान्वित हुई हैं। 

PM-SWNidhi Scheme के तहत 38 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को मिली सहायता
पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना की भावना गवली (पाटील) के प्रश्न के उत्तर में बताया कि इस योजना के तहत 50 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि इस योजना के तहत 41 प्रतिशत महिलायें लाभान्वित हुई हैं। 

नई दिल्ली। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि) योजना के तहत अब तक 38 लाख रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को लाभान्वित किया जा चुका  है। पुरी ने प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना की भावना गवली (पाटील) के प्रश्न के उत्तर में बताया कि इस योजना के तहत 50 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि इस योजना के तहत 41 प्रतिशत महिलायें लाभान्वित हुई हैं। 

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 10 हजार रुपये तक ऋण लेने वाले यदि समय से किश्तें चुका देते हैं तो उन्हें 20 हजार रुपये कर्ज की सुविधा मिल जाती है। बीस हजार रुपये कर्ज लेने वाले यदि निर्धारित अवधि में ऋण अदा कर देते हैं तो वे 50 हजार रुपये तक कर्ज लेने के पात्र हो जाते हैं।

पुरी ने पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पीएम-स्वनिधि योजना के तहत कर्ज देने में सरकारी बैंकों का रिकार्ड बहुत बेहतर है। सहकारी बैंकों ने इस योजना के तहत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि निजी बैंकों का इस मामले में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, पर उन्हें इस योजना का लाभ पात्र जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस