जैन धर्म के लाडू महोत्सव में हादसा : 65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच गिरने से 7 लोगों की मौत, 75 घायल; कई पीड़ितों की हालत गंभीर

बनाया गया था  65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच

जैन धर्म के लाडू महोत्सव में हादसा : 65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच गिरने से 7 लोगों की मौत, 75 घायल; कई पीड़ितों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लाडू महोत्सव के लिए बनाया गया लकड़ी का मंच गिर गया

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार सुबह श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लाडू महोत्सव के लिए बनाया गया लकड़ी का मंच गिर गया, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 75 से अधिक घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में गांधी रोड पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जो पिछले 25 वर्षों से हर साल आयोजित किया जाता रहा है। 

बनाया गया था  65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच
महोत्सव के लिए 65 फुट ऊंचा अस्थाई मंच बनाया गया था, लेकिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण सीढ़ियां गिर गर्इं। इससे भगदड़ मच गई और कई लोग मलबे में दब गए। मृतकों में तरसपाल (66), अमित (35), अरुण (48), उषा (24), शिल्पी (24), विनीत जैन (40) और कमलेश जैन (65) शामिल हैं जबकि 15 पुलिसकर्मियों समेत घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, तत्काल एंबुलेंस की उपलब्धता न होने के कारण कुछ पीड़ितों को ई-रिक्शा में ले जाया गया।  

गिली थी मिट्टी
प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि मिट्टी में नमी और भारी भीड़ के दबाव के कारण मंच की संरचना ढह गई। प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। 

योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बागपत जिला प्रशासन को राहत प्रयासों में तेजी लाने और घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Read More नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला