20 साल बाद राज ठाकरे ने रखा शिवसेना भवन में कदम, बोले-ऐसा लग रहा जैसे जेल से बाहर आया हूं

बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त घोषणापत्र जारी

20 साल बाद राज ठाकरे ने रखा शिवसेना भवन में कदम, बोले-ऐसा लग रहा जैसे जेल से बाहर आया हूं

ऐतिहासिक मोड़ पर उद्धव और राज ठाकरे ने 20 साल बाद हाथ मिलाते हुए बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त 'वचननामा' जारी किया। राज ठाकरे दो दशक बाद 'शिवसेना भवन' पहुंचे और इसे जेल से बाहर आने जैसा सुखद अनुभव बताया।

मुम्बई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इस मौके पर दोनों दलों के प्रमुखों ने रविवार को मुंबई के विकास को लेकर कई बड़े वादे किए और संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान राज ठाकरे ने 20 साल के लंबे इंतजार के बाद दादर के शिवाजी पार्क स्थित शिवसेना (यूबीटी) मुख्यालय शिवसेना भवन में कदम रखा। शिवसेना भवन में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने मौजूदा राजनीतिक हालात, लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और बीजेपी पर तीखे हमले किए। 

राज ठाकरे ने कहा, 20 साल बाद यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं जेल से बाहर आया हूं, क्योंकि हर कोई मुझसे यही पूछ रहा है कि 20 साल बाद यहां आकर कैसा लग रहा है। शिवसेना भवन से मेरी बहुत पुरानी और गहरी यादें जुड़ी हैंद्ध उन्हें बताने में कई दिन लग जाएंगेद्ध 1977 में जब शिवसेना भवन बना था, तब जनता पार्टी ने यहां जुलूस निकालकर पत्थरबाजी की थी, जिसका हमारे शिवसैनिकों ने ऊपर से ट्यूबलाइट फेंककर मुंहतोड़ जवाब दिया था।

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना

हिंदू-मराठी मेयर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया और कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा, लेकिन बीजेपी यह बताए कि जब वह हमारे साथ सत्ता में थी, तब उसने किन्हें डिप्टी मेयर बनाया था? क्या बीजेपी यह मानती है कि मराठी हिंदू नहीं है? मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी के बीच क्रेडिट वॉर पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने छोटा सा थाई गैस प्रोजेक्ट किया, लेकिन पीएम मोदी ने कैलाश पर्वत बना दिया और स्वर्ग से गंगा ले आए। शिंदे और फडणवीस ने तो अरब सागर ही बना दिया.

Read More केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह

मुझे खुशी है कि हम एक साथ आए: उद्धव

Read More शेयर बाजार में हाहाकार: पश्चिम एशिया संकट गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत टूटे

उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे खुशी है कि हम एक साथ आए हैं और पूरे महाराष्ट्र को हमें साथ देखकर खुशी हो रही हैद्ध हमने अपना वचननामा जनता के चरणों में समर्पित किया है। इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा, अब लोकतंत्र नाम की चीज नहीं बची हैद्ध पहले वोट चोरी हुई, अब उम्मीदवार चोरी किए जा रहे हैंद्ध सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों को निर्विरोध जिताने की राक्षसी होड़ लगी हुई है।

Read More सुखोई-30 हादसे में शहीद पायलटों को राहुल गांधी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत

शक्तियों का इस्तेमाल विधानसभा के अंदर

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, स्पीकर को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल विधानसभा के अंदर करना चाहिए, सड़कों पर नहीं। विपक्षी उम्मीदवारों पर दबाव बनाने के लिए शक्तियों के दुरुपयोग के आरोप में उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जहां-जहां सत्ताधारी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह