एयर इंडिया की महिला पायलट ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार, उत्पीड़न करने का आरोप

परिवार ने मामले की गहनता से जांच करने का आग्रह किया

एयर इंडिया की महिला पायलट ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार, उत्पीड़न करने का आरोप

मुंबई पुलिस ने शहर के मरोल इलाके में रहने वाली एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के मरोल इलाके में रहने वाली एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। महिला पायलट सृष्टि तुली सोमवार तड़के अंधेरी (पूर्व) में मरोल पुलिस कैंप के पीछे अपने किराए के घर में मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि सृष्टि संदिग्ध आदित्य पंडित (27) के कथित उत्पीड़न से मानसिक रूप से परेशान थी।

परिजनों को हत्या का संदेह
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की मूल निवासी पायलट के परिवार को संदेह है कि आरोपी ने उसकी हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने सार्वजनिक रूप से पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मांसाहारी भोजन खाने से भी रोका। परिवार ने मुंबई पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने का आग्रह किया है।

रविवार को आदित्य के साथ हुई बहस
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब सृष्टि रविवार को काम के बाद घर लौटी, तो उसकी आदित्य के साथ बहस हुई, जो पिछले कुछ समय से देर रात उसके घर आ रहा था। लगभग सुबह एक बजे, आदित्य कथित रूप से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सृष्टि ने उसे अपने फोन से कॉल किया और कथित रूप से खुलासा किया कि वह आत्महत्या करने जा रही है।

आदित्य को दरवाजा अंदर से बंद मिला
पुलिस के अनुसार, उसके बाद आदित्य उसके घर पहुंचा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद पाया। अधिकारियों ने कहा उसने एक चाबी बनाने वाले को बुलाया, कमरा खुलवाया और सृष्टि को बेहोश पड़ा पाया। आदित्य सृष्टि को पास के मरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जल्द ही, उसके परिवार और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

Read More टीम ने 14 साल से फरार अपराधी को किया गिरफ्तार, इनाम था घोषित

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत