पुलिस की कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी रैकी कर घरों-दुकानों के बाहर से खड़ी बाइक करते थे चोरी

शौक पूरे करने के लिए खर्च कर देता है

पुलिस की कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी रैकी कर घरों-दुकानों के बाहर से खड़ी बाइक करते थे चोरी

आरोपी लग्जरी बाइक चोरी करने का शौकीन है और वाहन चोरी के हासिल रुपयों को मौज मस्ती और अन्य शौक पूरे करने के लिए खर्च कर देता है। 

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पावर बाइक समेत 4 बाइक बरामद की हैं। आरोपित रैकी कर घरों, दुकानों और मॉल्स के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करते थे। आरोपी लग्जरी बाइक चोरी करने का शौकीन है और वाहन चोरी के हासिल रुपयों को मौज मस्ती और अन्य शौक पूरे करने के लिए खर्च कर देता है। 

आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों वाहन चोरी के 8 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित किरोड़ी उकेरी रैणी अलवर हाल विश्वकर्मा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि परिवादी अजय कोटिया ने रिपोर्ट दी की चार उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर किरोड़ी को गिरफ्तार कर लिया। ये वाहन चोरी करने का आदतन अपराधी है। 

मुल्जिम किरोड़ी ने प्रारम्भिक पूछताछ में अपने साथी रामसिंह के साथ मिलकर विद्याधर नगर और आस पास से करीब 15 सें अधिक वारदात करना स्वीकार किया है। विद्याधर नगर जयपुर में 23 जनवरी 2025 को एक मोटरसाईकिल विश्वकर्मा इलाके से तथा दो बाइक अलवर जिले से चोरी की गई बरामद की हैं। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत