12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर पर मिली ट्रेन से लापता हुई अर्चना : इंदौर में सिविल जज की कर रही थीं तैयारी

लगातार अभियान के बाद मिली सफलता

12 दिन बाद नेपाल बॉर्डर पर मिली ट्रेन से लापता हुई अर्चना : इंदौर में सिविल जज की कर रही थीं तैयारी
पुलिस ने पिछले 12 दिनों से जंगलों और कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।

लखीमपुर खीरी। अर्चना तिवारी को नेपाल बॉर्डर से रिकवर कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से लड़की को पुलिस ने बरामद किया। एसआरपी भोपाल के राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच से अर्चना तिवारी लापता हो गई थीं।

क्या है पूरा मामला: अर्चना तिवारी इंदौर से कटनी जा रही थीं और ट्रेन के बी-3 कोच में बर्थ नंबर 3 पर सफर कर रही थीं। कटनी पहुंचने पर उनकी बर्थ खाली मिली, लेकिन उनका बैग और राखी वहीं मौजूद था। अर्चना इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थीं और रक्षाबंधन के मौके पर घर लौट रही थीं। परिजनों ने तुरंत जीआरपी कटनी को सूचना दी और रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

12 दिनों के लगातार अभियान के बाद मिली सफलता: जीआरपी प्रभारी अनिल मरावी ने बताया था कि अर्चना की अंतिम बातचीत उनकी मां से गुरुवार रात 10:16 बजे हुई थी। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और मोबाइल की आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास दर्ज हुई। पुलिस ने पिछले 12 दिनों से जंगलों और कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी थी और साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय थी।

अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, नेपाल बॉर्डर के पास से बरामद किया गया। एसआरपी की टीम ने बताया कि अब उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि गायब होने के पीछे क्या वजह थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था। इस केस की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। 

Read More जंतर-मंतर पर पैलेट गन मामले में FIR दर्ज : राहुल गांधी पांच घंटे बैठे धरने पर, बाद में पुलिस ने दर्ज किया मामला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक