कश्मीर में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 4 सैनिक शहीद

सैनिकों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया

कश्मीर में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 4 सैनिक शहीद

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए छह सैनिकों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि  दो अन्य घायल सैनिकों को उन्नत उपचार के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है। 

जम्मू। कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सड़क दुर्घटना में 4 सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैन्य कर्मियों को ले जा रहा सेना का एक ट्रक अपराह्न में करीब तीन बजे श्रीनगर बांदीपोरा राजमार्ग पर एसके पईन इलाके के पास सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए छह सैनिकों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि  दो अन्य घायल सैनिकों को उन्नत उपचार के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है। 

स्थानीय लोगों ने की घायलों की सहायता
सेना ने कहा कि बांदीपोरा जिले में भारतीय सेना का एक वाहन खराब मौसम और खराब दृश्यता की स्थिति के कारण फिसल कर खाई में गिर गया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि घायल सैनिकों को कश्मीरी स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत चिकित्सा देखभाल के लिए निकाला गया। उन्होंने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेना ने जताया दुख
सेना ने सोशल मीडिया एक्स कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में चार बहादुरों ने अपनी जान गंवा दी। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।

पिछले 15 दिनों में दूसरी घटना
गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में यह दूसरी दुखद दुर्घटना है, जिसमें सेना के जवान हताहत हुए हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से पांच सैनिकों की मौत हो गई  थी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

Read More विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक आज से,  देश की वर्तमान धार्मिक, सामाजिक स्थिति पर होगी गहन चर्चा 

 

Read More पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Tags: soldiers

Post Comment

Comment List

Latest News

सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान
प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्षों को जिम्मेदारी देने के...
कांग्रेस के समय प्रदेश में जंगलराज था : राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का किया प्रयास, बेढम ने कहा- गहलोत को पच नहीं रहा भजनलाल शर्मा का विकास
हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : निजी ऑपरेटरों के जरिए जाने वालों से किया अनुरोध, रिजिजू ने कहा- आखिरी समय की भागदौड़ से बच सकते है
सीएसटी टीम की कार्रवाई : 10 हजार के 2 इनामी दबोचे, मारने की धमकी देकर करते है अवैध वसूली 
आमजन को जागरुक करने के लिए चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, कमिश्नर ने वाहन रैली को किया रवाना
रांची में हादसा : विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित
दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर लगेगी रोक : उपराज्यपाल ने जारी की अधिसूचना, नया कानून औपचारिक रूप से लागू