बग्गा को हाईकोर्ट से राहत, देर रात जज के घर हुई सुनवाई

देर रात तक चलता रहा नाटकीय घटनाक्रम

 बग्गा को हाईकोर्ट से राहत, देर रात जज के घर हुई सुनवाई

मोहाली कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली/चंडीगढ़। भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर देर रात तक ड्रामा चला जहां एक ओर पंजाब के मोहाली की अदालत ने बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर साइबर क्राइम थाना प्रभारी को अगली सुनवाई पर उन्हें कोर्ट में पेश करने को कहा। इस आदेश के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई। जिसपर देर रात सुनाई करते हुए जस्टिस अनूप चितकारा ने बग्गा की गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगा दी। सुनवाई जस्टिस चितकारा के घर पर हुई। इससे पहले पंजाब पुलिस ने बताया कि एक मई को थाना पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान पोस्ट करने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मोहाली की अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मई, 2022 की तारीख तय की है।

भाजपा का केजरीवाल के घर प्रदर्शन
इधर, भाजपा नेता बग्गा केजरीवाल के घर प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। उनके साथ सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक मजिंदर सिंह सिरसा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

मैं डरूंगा नहीं : बग्गा
बग्गा ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि उन पर 1 नहीं बल्कि 100 एफआईआर कर दो, तब भी वे डरने वाले नहीं हैं। वे कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस
उधर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बग्गा को गिरफ्तारी के दौरान पगड़ी ना पहनने देने के मामले में संज्ञान लेते हुए पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। आयोग का कहना है कि इस मामले में एक सिख व्यक्ति के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।

डिटेन मामले में सुनवाई टली
बग्गा को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस को दिल्ली और हरियाणा में डिटेन के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब मंगलवार को सुनवाई होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं