कूनो नेशनल पार्क में 5 चीता शावकों का जन्म : आबादी बढ़कर 35 हुई, यादव ने कहा- प्रोजेक्ट चीता के लिए यह गर्व और खुशी का पल

पोषित भारत की चीता संरक्षण यात्रा में महत्वपूर्ण 

कूनो नेशनल पार्क में 5 चीता शावकों का जन्म : आबादी बढ़कर 35 हुई, यादव ने कहा- प्रोजेक्ट चीता के लिए यह गर्व और खुशी का पल

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई चीता आशा ने पांच शावकों को जन्म दिया है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता बताया। इसके साथ भारत में जन्में जीवित शावकों की संख्या 24 और कुल चीता आबादी 35 हो गई। इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।

नई दिल्ली। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई चीता आशा ने 5 चीता शावकों का जन्म दिया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है, क्योंकि नामीबियाई चीता आशा दूसरी बार मां बनी और उसने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया। 5 नये शावकों के साथ भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या 24 हो गई है। भारतीय धरती पर चीतों का 8वीं बार सफल जन्म हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में शुरू की गई और पोषित भारत की चीता संरक्षण यात्रा में महत्वपूर्ण है।

यादव ने इस विकास को एक सामूहिक प्रयास बताते हुए कहा कि यह खुशी की उपलब्धि अथक प्रयास कर रहे फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों के अटूट समर्पण, कौशल और प्रतिबद्धता का एक शानदार प्रमाण है। उनके आने से भारत में चीतों की कुल आबादी अब 35 हो गयी है। मंत्री ने भविष्य के लिए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आशा और उसके शावक फलें-फूलें और इस परियोजना को और भी बड़ी सफलता की ओर ले जाएं। उन्होंने इस क्षण को भारत में वन्यजीव संरक्षण के लिए वास्तव में एक ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला क्षण बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग