बीजेपी ने एमपी के करोड़ों युवाओं के भविष्य को घोटालों की भेंट चढ़ा दिया : सुरजेवाला

बीजेपी ने एमपी के करोड़ों युवाओं के भविष्य को घोटालों की भेंट चढ़ा दिया : सुरजेवाला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच की बात कही, लेकिन सच्चाई यह है कि जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आयी है।

भोपाल। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आज दावा किया कि राज्य में पिछले दिनों सामने आया कथित पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला रोका जा सकता था और इसके सामने आने के बाद भी इसकी प्रदेशस्तरीय जांच क्योंं नहीं कराई गई।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को घोटालों की भेंट चढ़ा दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य के कथित व्यापम घोटाले, डीमेट घोटाले, नर्सिंग घोटाले और पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच की बात कही, लेकिन सच्चाई यह है कि जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आयी है। उन्होंने दावा किया कि पटवारी भर्ती घोटाला 4 अप्रैल 2023 को ही पकड़ में आ गया था, मगर उसके बावजूद 25 अप्रैल तक भर्ती परीक्षाएं ली गई और भर्ती घोटाले पर पर्दा डाला गया।

इसी क्रम में उन्होंने सरकार से सवाल किया कि पटवारी भर्ती घोटाले की प्रदेश स्तर पर व्यापक जाँच क्यों नहीं की गई। क्या ये घोटाला सरकार के संरक्षण में किया जा रहा था। पटवारी भर्ती घोटाले की जाँच का सच अब तक क्यों सामने नहीं आया।

Read More भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम   Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
राजस्थान में गर्मी तेज और तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। बाड़मेर में सीजन का पहला 41 डिग्री दर्ज। जयपुर...
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल