विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, आज पेश हो सकते हैं बिल

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, आज पेश हो सकते हैं बिल

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। पीएम मोदी ने शुरुआती दिन मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर, दिवाला संहिता और बीमा कानून संशोधन समेत कई अहम विधेयक पेश हो सकते हैं।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका हैं, जो कि 19 दिसंबर तक चलेगा। बता दें कि, इस दौरान करीब 15 बैठकें होने वाली है। वहीं आज सुबह शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने हंस द्वारा पर मीडिया को ब्रीफ दी। 

सत्र में पेश किए जा सकते हैं ये बिल

जानकारी के अनुसार, आज से 18वीं लोकसभा का छठा और राज्यसभा का 269वां सत्र लगेगा, जिसमें कुछ ये अहम बिल पेश होंगे, उनमें से—स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक 2025, जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2025, दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2025, मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 (एक ऑर्डिनेंस की जगह लेगा), निरस्तीकरण और संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय राजमार्ग (संशोधन) विधेयक 2025, परमाणु ऊर्जा विधेयक 2025, कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक (एसएमसी) 2025, बीमा कानून (संशोधन) विधेयक 2025, मध्यस्थता और सुलह (संशोधन) विधेयक 2025, भारतीय उच्च शिक्षा आयोग विधेयक 2025, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 आदि। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
जयपुर के श्याम नगर में 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल...
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह
भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग