Modi Cabinet में शामिल राजग घटक दलों को खत्म करेगी भाजपा : संजय सिंह

बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की धज्जियां उडाई जायेगी।

Modi Cabinet में शामिल राजग घटक दलों को खत्म करेगी भाजपा : संजय सिंह

सिंह ने कहा कि इस सरकार में राजग के घटक दलों को गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, रेल, सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, दूर-संचार में से कोई मंत्रालय नहीं मिला।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों को मंत्रिमंडल में सम्मान न देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साफ संकेत दे दिया है कि उसने अपने घटक दलों को समाप्त करना शुरू कर दिया है। 

सिंह ने कहा कि इंडिया समूह के दलों को जिस बात की आशंका थी वो सच साबित होने जा रहा है। इस सरकार में राजग के घटक दलों को गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, रेल, सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, दूर-संचार में से कोई मंत्रालय नहीं मिला। उन्हें हाथ में केवल मंत्रालय के तौर पर झुनझुना थमा दिया गया। भाजपा ने साफ तौर पर पहला संकेत दे दिया है कि उसकी अपने घटक दलों को अपमानित करने और धीर-धीरे उनकी ताकत समाप्त करने की जो प्रवृत्ति और कार्य शैली है, मंत्रालय के बंटवारे के बाद इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 10 साल में देश के अंदर जोड़-तोड़ करके, विधायकों और सांसदों की खरीद फरोख्त करके पार्टियों को तोड़ा है। राजग के घटक दलों को ये झुनझुना मंत्रालय देने के बाद अब इनका अगला चरण इन पार्टियों को खत्म करना होगा।

आप नेता ने कहा कि अगर गलती से भी भाजपा का स्पीकर बन गया तो उसके तीन बड़े खतरे हैं। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की धज्जियां उडाई जायेगी। राजग के घटक दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदपा), जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू), जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) इन सभी छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों को तोड़-तोड़कर भाजपा के साथ मिलाया जाएगा। कोई भी सांसद अगर सरकार के मनमाने बिल के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसे मार्शल के द्वारा बाहर निकाल दिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि तेदपा, जद-यू जैसे दलों से अनुरोध करूंगा कि कम से कम लोकसभा अध्यक्ष अपना बनाइए। यह आपकी पार्टियों के हित में है। यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान, भारत के लोकतंत्र और देश के संसदीय परंपराओं के हित में है कि लोकसभा अध्यक्ष तेदपा का होना चाहिए।

Read More फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान : जम्मू-कश्मीर सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, संघर्ष बढ़ने पर गंभीर आर्थिक परिणामों की दी चेतावनी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी