जनगणना-2027 दो चरणों में कराने का फैसला, अधिसूचना 16 जून को होगी जारी

जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी जुटाई जाएगी

जनगणना-2027 दो चरणों में कराने का फैसला, अधिसूचना 16 जून को होगी जारी

केंद्र सरकार ने देशभर में जनगणना की तारीख घोषित कर दी है। आगामी 1 मार्च, 2027 से देशभर में जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना-2027 में दो चरणों में कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना 16 जून को जारी की जाएगी। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों जनगणना का काम अगले साल सितंबर में ही शुरू किया जा सकता है। बाकी प्रदेशों में यह काम फरवरी 2027 में शुरू किए जाने की संभावना है।

सरकार के निर्णय के अनुसार इस बार की जनगणना में जातियों की गणना भी शामिल होगी। पिछली जनगणना 2011 में की गयी थी और उस समय भी यह काम दो चरणों में पूरा किया गया था। गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि जनगणना - 2027 के लिए संदर्भ तिथि “ एक मार्च, 2027 को 00:00 बजे” की रखी जाएगी। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि “ अक्टूबर, 2026 के प्रथम दिन 00:00 बजे” रखी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना आगमी 16 जून को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी। सरकार 2021 की जनगणना कोविड के कारण नहीं करा सकी थी। जनगणना-2021 के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी और पहली अप्रैल, 2020 से कुछ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में फील्ड वर्क शुरू होने वाला था। महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना का काम स्थगित करना पड़ा था।

Tags: castes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर