विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: केंद्र सरकार

विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: केंद्र सरकार
शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने बताया कि यूजीसी नेट की परीक्षा में धांधली को लेकर कुछ जानकारियां मिली थीं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया और जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंप दिया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) परीक्षा में गड़बड़ी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आज यहां राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और यूजीसी-नेट के मुद्दे पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने कहा कि हमने यूजीसी-नेट मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दिया है। हमारे लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

जायसवाल ने बताया कि यूजीसी नेट की परीक्षा में धांधली को लेकर कुछ जानकारियां मिली थीं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया और जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी को लेकर मंत्रालय कोई भी करवाई करने में संकोच नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि यूजीसी-नेट के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी। मंत्रालय ने उपलब्ध सूचनाओं के आधार  पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारियों से प्रथम  ²ष्टया यह संकेत मिले कि यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि परीक्षा की  नयी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। 

Read More केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए शुरू होगी मुफ्त बस यात्रा योजना, सरकार कर रही तेजी से काम

जायसवाल ने कहा कि नीट में तीन मुद्दे हैं, जिसमें पहला मुद्दा कृपांक है। वहीं दूसरा बिहार और तीसरा गुजरात के दावे का हैं। बिहार की एजेंसी उस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी इन सब मुद्दे की जांच कर सकती है, हम जांच उस पर छोड़ते हैं।  मंत्रालय इस बात का ध्यान रखेगा कि किसी भी विद्यार्थी के हित से समझौता नहीं किया जाए। हमारे लिए विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है।

Read More रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पास

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां