राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रपति भवन में लगभग 20 मिनट चली इस बैठक में राष्ट्रपति ने देवनानी को उनके नए पदभार के लिए बधाई दी।

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन में लगभग 20 मिनट चली इस बैठक में राष्ट्रपति ने देवनानी को उनके नए पदभार के लिए बधाई दी। इसके पश्चात राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने धनखड़ से  उनके  राजकीय निवास पर मुलाकात करके उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि विधानसभाध्यक्ष का पद संभालने के बाद देवनानी की यह प्रथम दिल्ली यात्रा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला