माकपा का गंभीर आरोप, दो महानगरों में मौत का तांडव, सरकार को ठहराया जिम्मेदार 

माकपा ने मौतों के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

माकपा का गंभीर आरोप, दो महानगरों में मौत का तांडव, सरकार को ठहराया जिम्मेदार 

माकपा ने इंदौर में दूषित पानी और जबलपुर में जहरीली शराब से हुई 27 मौतों पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने इसे प्रशासनिक विफलता बताते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो महानगरों में हुई 27 मौतों को लेकर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। माकपा ने आरोप लगाते हुए कहा, सरकार और मंत्री चाहे जितनी भी सफाई दें, लेकिन इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा, पिछले सात वर्षों से आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए सफाई में नंबर एक का दावा करने वाली इंदौर नगर निगम की हकीकत जहरीला पानी पीने से हुई आठ मौतों से सामने आ गई है। वहीं, प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत का दिल दहला देने वाला मामला उजागर हुआ है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी से आठ लोगों की मौत, 111 लोगों का अस्पताल में भर्ती होना और 1146 लोगों का उपचार के लिए मजबूर होना यह साबित करता है कि यह कोई सामान्य चूक नहीं है, बल्कि लंबे समय से जहरीले पानी की सप्लाई हो रही होगी। वहीं जबलपुर में कच्ची शराब का कारोबार पुलिस संरक्षण और राजनेताओं के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। ग्वालियर में भी रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी पर नशे का धंधा पुलिस संरक्षण में चल रहा है।

माकपा नेता जसविंदर सिंह ने कहा कि यह संयोग नहीं है कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भी इंदौर से हैं और वे इंदौर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। आंकड़ों का ढोल पीटने में उन्हें महारत हासिल है। उनके महापौर कार्यकाल में इंदौर नगर निगम का विधवा और वृद्धा पेंशन घोटाला देशभर में चर्चित हुआ था। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के इस घोटाले की फाइल आज भी मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पड़ी है।

Read More काशी के हरिश्चंद्र घाट पर जलती चिताओं की राख से खेली होली, शोभा यात्रा में भगवान शिव के साथ शामिल हुए भूत प्रेत

जसविंदर सिंह ने मांग की, कि जबलपुर में शराब के अवैध कारोबार को चलाने और संरक्षण देने वाले राजनेताओं व नौकरशाहों के नाम उजागर किए जाएं। साथ ही इंदौर में जहरीला पानी सप्लाई होने के कारणों की जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। माकपा के दो प्रतिनिधिमंडल आज दोनों महानगरों के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ति परिवारों से मुलाकात करेंगे।

Read More बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
धुलंडी पर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से खुशखबरी—मादा हिप्पो ने नन्हे मेहमान को जन्म दिया। उप निदेशक डॉ. अरविंद माथुर ने...
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली