काशी के हरिश्चंद्र घाट पर जलती चिताओं की राख से खेली होली, शोभा यात्रा में भगवान शिव के साथ शामिल हुए भूत प्रेत

काशी की महामसान होली: चिताओं की भस्म और गुलाल का अद्भुत संगम

काशी के हरिश्चंद्र घाट पर जलती चिताओं की राख से खेली होली, शोभा यात्रा में भगवान शिव के साथ शामिल हुए भूत प्रेत
वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर विश्व प्रसिद्ध मसाने की होली खेली गई। बाबा कीनाराम स्थल से निकली शोभायात्रा में महादेव के भक्त, औघड़ और तांत्रिक भस्म व अबीर उड़ाते हुए शामिल हुए। जलती चिताओं के बीच देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक दृश्य का आनंद लिया, जो केवल शिव की नगरी काशी में ही संभव है।

वाराणसी। देश भर में होली का महापर्व चार फरवरी को मनाया जाएगा लेकिन धार्मिक नगरी काशी में शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट पर बाबा गण प्रतीकात्मक पर भूत प्रेत और सैकड़ों लोगों के द्वारा मनाया गया। बाबा कीनाराम से उससे पहले शोभा यात्रा निकाली गई। विभिन्न रूपों में लोग बाबा की भक्ति और होली के रंग में रंगे नजर आए। शोभा यात्रा श्मशान घाट हरिश्चंद पहुंचा। इस होली के देखने और खेलने देश विदेश के कोने कोने से लोग आए है।

शोभा यात्रा में शामिल लोग एक दूसरे पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। आयोजन कमेटी में शामिल पंकज ने बताया कि मसाने की होली विश्व विख्यात है। पहले ये होली तांत्रिकों, औघड़ों द्वारा खेला जाता था। अब इस होली में काशीवासियों के साथ देश भर के लोग होली खेलते हैं।  

पश्चिम बंगाल से आए संजीव मैत्री ने बताया कि सोशल मीडिया पर हम लोगों ने इस उत्सव को देखा था। एक तरफ चिता जलती रही है, तो दूसरी ओर लोग होली खेलते हैं। ये अद्भुत दृश्य होता है। वहीं, हरियाणा से आए नवदीप सैनी ने बताया कि अनोखी होली होती हैं। महादेव और पार्वती स्वरूप धारण किए लोग मनमोहक दिखते हैं। ऐसी होली महादेव की नगरी काशी में ही संभव है। हमारे बच्चों की बहुत इच्छा थी कि काशी में इस होली में शामिल हुआ जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद शहर की सरकार चुनने का दिन : पहले चरण में 162 निकायों में मतदान, 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162...
एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा