महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

3.5 तीव्रता के झटकों से दहशत

महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

महाराष्ट्र के हिंगोली में मंगलवार सुबह 5:55 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई, जिसका केंद्र वसमत तालुका का पांगरा शिंदे गांव था। हालांकि, किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय निवासी दहशत में हैं।

हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गयी। भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई। हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके सुबह महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र वसमत तालुका के पांगरा शिंदे गांव के पास था, जिसके झटके घटनास्थल के लगभग 10 किमी के दायरे तक महसूस किए गए।

नवीनतम घटना से पहले 11 और 17 दिसंबर को औंधा और कलमपुरी तालुकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप के झटके औंधा नागनाथ तालुका के कई गांवों में भी महसूस किए गए, जिनमें पिपलदरी, नंदपुर, दांडेगांव और रामेश्वर टांडा शामिल हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, राहत की बात है कि जिले में कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने लोगों से भूकंप से बचाव के सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत