आज होगी 5 राज्यों के चुनाव की घोषणा

दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस

आज होगी 5 राज्यों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली। राजस्थान समेत पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की आज होगी घोषणा। चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव का एलान करेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। बीजेपी को केवल 15 सीट मिल पाई थी। बीएसपी को 2 और अन्य के खाते में 5 सीट गई थी।

राजस्थान विधानसभा 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 100 सीट मिली थी। बीजेपी को 73, बीएससपी को 6 और अन्य के खाते में 21 सीटें आई थी। कांग्रेस ने अशोक गहलोत को सीएम बनाया था। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें है।

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस 114 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बीजेपी ने कड़ी टक्कर देते हुए 109 सीट जीती थी। बीएसपी ने 2 सीट जीती थी और अन्य के खाते में 5 सीट आई थी। चुनाव के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई थी लेकिन 15 महीने बाद ही सिंधिया ने बगावत करते हुए अपनी ही पार्टी की सरकार को गिरा दिया था। सिंधिया समेत कांग्रेस के कई विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज मुख्यमंत्री बने थे।

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट है। इसमें से 2018 में बीजेपी ने 1 सीट,कांग्रेस ने 19, टीआरएस 88, एआईएसआईएम ने 7, टीडीपी ने 2 और अन्य ने 2 सीट जीती थी।

मिजोरम में 40 विधानसभा सीट है। कांग्रेस ने 4 सीट जीती थी। बीजेपी ने 1, एमएनएफ 27 और अन्य ने 8 सीट जीती थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार जहां वैश्विक युद्धों के असर...
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान