किसानों को डीएपी खाद का 1350 रुपए में मिलेगा बैग, अतिरिक्त कीमत सरकार करेगी वहन : अश्विनी 

यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है

किसानों को डीएपी खाद का 1350 रुपए में मिलेगा बैग, अतिरिक्त कीमत सरकार करेगी वहन : अश्विनी 

सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले, सस्ती और उचित कीमतों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की है। 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 50 किलोग्राम की डीएपी उर्वरक प्रति बोरी का मूल्य 1350 रुपए निर्धारित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की आवश्यकता के अनुसार संशोधन करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फसल बीमा योजना के मौजूदा क्षेत्र का विस्तार करने और डीएपी के बैग मूल्य 1350 रुपए निर्धारित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी पर सब्सिडी जारी रखने के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंजूरी दी गई है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति में बाधा के बावजूद किसानों को डीएपी का 50 किलोग्राम का बैग 1350 रुपए में ही मिलेगी। इसकी अतिरिक्त कीमत सरकार वहन करेगी। सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले, सस्ती और उचित कीमतों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की है। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जारी रखने को मंजूरी  
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक 69,515.71 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ वर्ष 2025-26 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जारी रखने को मंजूरी दी है। इस निर्णय से वर्ष 2025-26 तक देश भर के किसानों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के जोखिम से निपटने में मदद मिलेगी। योजना के क्रियान्वयन में प्रौद्योगिकी के उपयोग से पारदर्शिता और दावा गणना और निपटान में वृद्धि होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 824.77 करोड़ रुपए की राशि के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी कोष बनाने को मंजूरी दी है।

अन्य राज्य भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होंगे
वैष्णव ने बताया कि नौ प्रमुख राज्य आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल हैं और अन्य राज्यों को भी तेजी से शामिल किया जा रहा है।

हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमें अपने सभी किसान बहनों और भाइयों पर गर्व है जो हमारे देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। 2025 की पहली कैबिनेट बैठक हमारे किसानों की समृद्धि बढ़ाने के लिए समर्पित है। मुझे खुशी है कि इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 
- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

Read More UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत

Tags: Farmers

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा