जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क दुर्घटना: सीआरपीएफ जवान समेत 4 लोगों की मौके पर मौत, पुलिस जांच शुरू
उधमपुर में बस हादसा
उधमपुर जिले के जखानी खैरी में बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में छुट्टी पर जा रहे सीआरपीएफ जवान सहित चार लोगों की मौत हुई, कई घायल, बचाव कार्य जारी है पुलिस।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के जखानी के खैरी इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सीआरपीएफ जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार एक जवान छुट्टी पर जा रहा था।
पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Nov 2026 13:36:23
इंडियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के राजस्थान चैप्टर की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस राज सीएसआईकॉन 2026 का आयोजन उदयपुर में हुआ। कॉन्फ्रेंस...

Comment List