आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

देश की महिलाओं के अधिकारों का विरोध

आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

महिला आरक्षण विधेयक पर सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। लोकसभा में 33% आरक्षण वाला बिल बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सका। कैबिनेट बैठक में मोदी ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों का विरोध बताया और इसे “राजनीतिक भूल” करार दिया।

नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। सरकार लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लाई थी, लेकिन यह आवश्यक बहुमत मिलने के कारण पारित नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार, आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और विधेयक के गिरने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की हार नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के अधिकारों का विरोध है।

मोदी ने इस मुद्दे को महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए। हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर संबोधन के विषय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री महिला आरक्षण विधेयक पर ही अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने विपक्ष के रुख कोराजनीतिक भूलबताते हुए कहा कि इसका असर भविष्य में देखने को मिलेगा।

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

ममता बनर्जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय : बूथों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया की कर रहीं निगरानी, सड़कों पर बिताएंगी पूरा दिन ममता बनर्जी अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय : बूथों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया की कर रहीं निगरानी, सड़कों पर बिताएंगी पूरा दिन
कोलकाता में मतदान के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह ही सड़कों पर उतर आईं और भवानीपुर से उम्मीदवार के तौर...
ईरान में हार से बचने के लिए अमेरिका तलाश रहा रास्ता : इस लड़ाई में आत्मसमर्पण कर देगा तेहरान, अमेरिकी विशेषज्ञ बाले- ट्रम्प जानते हैं, तनाव में और वृद्धि दुनिया को वैश्विक मंदी धकेल देगी
1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का आह्वान, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए की सहयोग की अपील 
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट
दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण : देश के विकास को गति और शक्ति देगा ; औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन में गेमचेंजर होगी साबित