K. armstrong हत्याकांड: गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी

राजा इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 29वें आरोपी थे

K. armstrong हत्याकांड: गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी

आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में यह दूसरी मुठभेड़ है इससे पहले जुलाई में मुख्य आरोपी थिरुवेंगदम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चेन्नई। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। राजा को आंध्र प्रदेश में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था और उसे आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में शहर लाया जा रहा था।

पुलिस मुख्यालय में प्राप्त रिपोर्टो में कहा गया है कि पड़ोसी राज्य में उसके ठिकाने का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने वाली एक विशेष पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए शहर ले जा रही थी तभी उसने ईसीआर स्ट्रेच पर उपनगरीय नीलांकरई में पुलिस पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश की तो विशेष टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे वह मौके पर ही मारा गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में यह दूसरी मुठभेड़ है इससे पहले जुलाई में मुख्य आरोपी थिरुवेंगदम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजा इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 29वें आरोपी थे। 

उल्लेखनीय है कि घटना के तीन महीने से अधिक समय बाद आर्मस्ट्रांग हत्याकांड के एक प्रमुख संदिग्ध को शनिवार शाम को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान अप्पू (40) के रूप में हुई है, जिसे हत्या करने वाले गिरोह को देसी बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई शहर लाया गया।            

Read More पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू

आर्मस्ट्रांग की हत्या गत 5 जुलाई की रात को उत्तरी चेन्नई के सेम्बियम में उनके पेरम्बूर स्थित घर के सामने छह लोगों के एक गिरोह ने कर दी थी। पुलिस ने इस हत्या को हिस्ट्रीशीटर अर्कोट सुरेश की हत्या का परिणाम बताया।

Read More मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी : हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की नाव पर बैठे नजर आए, नदी की खींची फोटो

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण