कानपुर हिंसा मामला : बाजार बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी, CM योगी के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये

 कानपुर हिंसा मामला : बाजार बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी, CM योगी के सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुयी पत्थरबाजी के मामले में आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद इलाके में शनिवार को फिलहाल शांति है।

कानपुर  उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुईं पत्थरबाजी के मामले में आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद इलाके में शनिवार को फिलहाल शांति है। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नयी सड़क इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को बाजार बंद रहेंं।

सख्ती से निपटने के निर्देश

Read More FPI की भारतीय बाजार में जोरदार वापसी, अगस्त के तीन हफ्तों में इक्विटी में 23,544 करोड़ रुपये का निवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इस बीच पुलिस ने दंगाईयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर हिंसा मामले में 18 लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। पर्याप्त मात्रा में वीडियो फुटेज पुलिस को प्राप्त हुये हैं, जिसके आधार पर शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है

Read More अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

मास्टरमाइंड की पहचान

Read More 108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार

सूत्रों ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड के रूप में जफर हयात की पहचान की है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उप्र पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमें हयात के करीबियों के घर छापेमारी कर रही है। पुलिस स्थानीय बाजार की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।गौरतलब है कि कानपुर में कल हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर 40 संदिग्धों को नामजद किया है और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। इस बीच इलाके में सामान्य हालात की बहाली के लिये पीएसी की 12 कंपनियां तैनात की गयी हैं। पुलिस को हिंसा से जुड़े घटनाक्रम के अब तक 40 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनके आधार पर चिन्हित आरोपियों के घरों में लगातार दबिश दी जा रही। साथ ही चिन्हित संदिग्धों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दंगाईयों की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाकर जब्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने 25 अन्य की पहचान कर ली है। सभी संदिग्धों की पहचान के लिये सैकड़ों मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लिये गये हैं।          

कानपुर हिंसा मामला पुलिस एवं खुफिया तंत्र की विफलता का सबूत : मायावती

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कानपुर के बेकनगंज इलाके में दो गुटों के बीच शुक्रवार को हुई पथराव की घटना को पुलिस एवं खुफिया तंत्र की विफलता बताया है। मायावती ने शनिवार को ट्विट कर कहा, ''मा. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री जी के यूपी दौरे के दौरान ही कानपुर में दंगा व हिंसा भड़कना अति-दु:खद, दुर्भाग्यपूर्ण व चिन्ताजनक तथा पुलिस खुफिया तंत्र की भी विफलता का द्योतक। सरकार को समझना होगा कि शान्ति व्यवस्था के अभाव में प्रदेश में निवेश व यहां का विकास कैसे संभव गौरतलब है कि कानपुर देहात क्षेत्र में कल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद थे। उसी समय कानपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। विपक्ष इस घटना को सरकारी तंत्र की विफलता बताते हुए इसे प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का सबूत बता रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक