कश्मीर: वादी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात हल्की बर्फबारी हुई

कश्मीर: वादी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में देर रात बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रविवार को घाटी का मौसम सुहावना है और धूप भी निकली हुई है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण रात का तापमान कम रहा। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने को कहा कि अफरवात और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला सहित कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात हल्की बर्फबारी हुई।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर बारिश हुई और गुलमर्ग तथा पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। लोटस के अनुसार, आने वाले सप्ताह में कश्मीर घाटी का मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान घाटी में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना बहुत कम है।

श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में देर रात बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रविवार को घाटी का मौसम सुहावना है और धूप भी निकली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस से कम है। हालांकि, कश्मीर घाटी के अन्य इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसके कारण रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। 

लोटस ने कहा कि कश्मीर घाटी में अगले कुछ दिनों तक दैनिक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने का भी अनुमान है। उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों तक घाटी का तापमान शुष्क रहेगा और दिन का तापमान सामान्य रहेगा।

Read More भारत के अलावा कई देशों में होली की होती है धूम : एक नहीं कई मुस्लिम देशों में भी मनाया जाता है रंगों का त्योहार, बड़े पैमाने पर किया जाता है सेलिब्रेट 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश