राजग नहीं बनाएगा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री : भाजपा की चम्पारण में एक-एक सीट पर होगी हार, प्रशांत किशोर ने कहा- उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि वह पलटी मार लें

घोषणा करें कि यहीं व्यक्ति अगले पांच वर्ष भी मुख्यमंत्री रहेंगे

राजग नहीं बनाएगा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री : भाजपा की चम्पारण में एक-एक सीट पर होगी हार, प्रशांत किशोर ने कहा- उनमें इतनी हिम्मत नहीं कि वह पलटी मार लें

किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बता रहें थे।

बेतिया। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने दावा किया कि बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जीत गया, तो वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा। किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बता रहें थे। मैं मोदी से अपील करता हूं कि अगली बार बिहार आएं, तो यह घोषणा करें कि यहीं व्यक्ति अगले पांच वर्ष भी मुख्यमंत्री रहेंगे। 

घोषणा करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चम्पारण में एक-एक सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपाई नीतीश कुमार को खाली मुखौटा बना कर वोट लेना चाहते हैं। चुनाव जीतने के बाद इस बार नीतीश कुमार को हटा कर अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

पीके ने नीतीश कुमार के पलटी मारने की अटकलों पर कहा कि कुमार में इतना बल नहीं है कि पलटी मार लें। वह चुनाव जीतने के बाद पलटी मारते हैं। कुमार ने वर्ष 2015 के अलावा अपने पूरे जीवन में भाजपा के बगैर चुनाव नहीं लड़ा है। वह लड़ते ही हैं भाजपा की ताकत, पैसे और संगठन के भरोसे। 

 

Read More सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता  पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से क्षेत्र के तनावपूर्ण हालातों पर चर्चा की। पीएम ने कूटनीति और...
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं
इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
एएनटीएफ का शिकंजा : मध्य प्रदेश से 50 हजार के 2 इनामी तस्कर गिरफ्तार, सवा 5 करोड़ की अफीम जब्त; 6 अलग-अलग कार्रवाई में 12 तस्कर दस्तयाब
सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट में खुलासा: स्वच्छ ऊर्जा की नई लहर, दिल्ली और तमिलनाडु में 17% घरों में ई-कुकिंग