सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच

डीएक्टीवेशन और केवाईसी फ्रॉड

सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। जालसाज खुद को TRAI, CBI या अन्य एजेंसियों का अधिकारी बताकर केवाईसी अपडेट, नंबर डीएक्टिवेशन, मोबाइल टॉवर और डिजिटल अरेस्ट जैसे बहाने बनाते हैं। फर्जी ऐप, लिंक और ओटीपी के जरिए ठगी की जा रही। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की अपील की।

जयपुर। राजस्थान में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि आजकल जालसाज खुद को टीआरएआई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं।

डीएक्टीवेशन और केवाईसी फ्रॉड

आपके पास मैसेज आता है कि अगले 2 घंटे में आपका नंबर बंद हो जाएगा। केवाईसी अपडेट करने के बहाने अपराधी फर्जी ऐप डाउनलोड कराते हैं या लिंक पर क्लिक कराते हैं। इससे आपका नंबर स्वैप हो जाता है और अपराधी कॉल और एसएमएस फॉरवर्डिंग के जरिए आपके बैंकिंग ओटीपी हासिल कर लेते हैं।

मोबाइल टॉवर का फर्जी लालच

Read More आयुर्वेदिक चिकित्सालय में लगेगी दांतों के उपचार की नई आधुनिक मशीन, मरीजों को मिलेगा आयुर्वेद का इलाज

ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों में यह स्कैम तेजी से फैल रहा है। ठग आपकी भूमि पर टॉवर लगाने के बदले 20 हजार से 50 हजार रुपए मासिक किराया और लाखों रुपए एडवांस देने का लालच देते हैं। इसके बाद एग्रीमेंट फीस या रजिस्ट्रेशन के नाम पर आपसे पैसे ऐंठ लिए जाते हैं।

Read More ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी

फर्जी सरकारी पत्र

Read More मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन : भाजपा सरकार ने हवाई सफर को गरीबों के लिए बनाया सुलभ, कहा- पूर्ववर्ती सरकारों ने एयरपोर्ट के काम को जानबूझकर अटकाया

अपराधी ट्राई, सीबीआई या दूरसंचार विभाग के फर्जी लोगों और लेटरहैड का उपयोग कर ईमेल या पत्र भेजते हैं। इसमें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है, ताकि डर के मारे व्यक्ति उनकी मांगों को मान ले।

खुद को ऐसे बचाएं

-ट्राई कभी भी किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल पर पूछताछ के लिए नहीं जोड़ता और ही डिजिटल अरेस्ट करता है।

-यदि कोई खुद को सरकारी अधिकारी बताकर डराए, तो तुरंत फोन काट दें।

-अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करें।

 कैसे बिछाया जा रहा है ठगी का जाल

पुलिस अधीक्षक साइबर सेल पुलिस मुख्यालय शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर लोगों को ठगने के लिए मुख्य रूप से इन 4 तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

डिजिटल अरस्ट: डर का नया हथियार

अपराधी खुद को सीबीआई, पुलिस, कस्टम या ईडी का अधिकारी बताते हैं। वे दावा करते हैं कि आपके आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में हुआ है। आपको वीडियो कॉल पर बंधक (डिजिटल अरेस्ट) जैसा माहौल बनाकर डराया जाता है और केस रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम ट्रांसफर करवा ली जाती है।

 

 

Tags: cyber

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत