रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट पर लोगों से मांगे सुझाव : ईमेल और व्हाट्सऐप नंबर जारी, कोई भी व्यक्ति दे सकता है सुझाव

महिला संगठनों को आमंत्रित किया

रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट पर लोगों से मांगे सुझाव : ईमेल और व्हाट्सऐप नंबर जारी, कोई भी व्यक्ति दे सकता है सुझाव

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा छह मार्च को व्यापारिक संगठन के लोगों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाला दिल्ली का बजट जनता का बजट होगा, जिसमें जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी वर्गों के सुझावों को शामिल करेगी। गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दिल्ली बजट पर कोई भी व्यक्ति अपना सुझाव दे सकता है। इसके लिए एक ईमेल और एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। इसमें दिल्ली का कोई व्यक्ति सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि 5 मार्च को महिला संगठनों को आमंत्रित किया है, ताकि वह अपना सुझाव दे सके। 

इसी दिन शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा छह मार्च को व्यापारिक संगठन के लोगों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सुझावों से शामिल करके विकसित दिल्ली का बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्र के लोगों के साथ बजट संवाद करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे। उसी आधार पर विकसित दिल्ली का बजट तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जितने भी वादे किए हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गया है कि बजट के लिए सभी वर्ग से सुझाव लिया जाए और उन सुझाव को बजट में रखा जाये। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विधायक और मंत्री आगामी बजट पर विचार जानने के लिए जनता के बीच जाएंगे। हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: budget

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण