पंजाब के लिए शराब नीति तैयार कर रहे मनीष सिसोदिया : कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश, भाजपा ने कहा - आप का दिल्ली जैसा हश्र ना हो जाएं

मुख्यमंत्री की रातों की नींद उड़ गई हो

पंजाब के लिए शराब नीति तैयार कर रहे मनीष सिसोदिया : कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश, भाजपा ने कहा - आप का दिल्ली जैसा हश्र ना हो जाएं
आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सिसोदिया की शराब नीति ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जो हश्र किया है, कहीं पंजाब में भी आप की ऐसी स्थिति न हो जाये।

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब शराब नीति तैयार कर रहे हैं, जिसे पंजाब कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। जाखड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हो सकता है कि पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में मनीष सिसोदिया की मौजूदगी के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री की रातों की नींद उड़ गई हो, क्योंकि सिसोदिया पंजाब शराब नीति तैयार कर रहे हैं, जिसे पंजाब कैबिनेट के समक्ष पेश किया जायेगा। 

उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सिसोदिया की शराब नीति ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का जो हश्र किया है, कहीं पंजाब में भी आप की ऐसी स्थिति न हो जाये। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। उन्होंने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को भी सावधान करते हुए कहा कि चीमा साहब, पंजाब के आबकारी मंत्री के रूप में आप सिसोदिया जैसा हश्र नहीं देखना चाहेंगे। 

Tags: manish

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में दो प्रमुख नीतिगत सुधारों की शुरुआत की। इसके तहत महिला...
पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ
राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
बार्सिलोना मेट्रो में आग से अफरा-तफरी: धुएं से 136 लोग प्रभावित, 39 अस्पताल में भर्ती
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित