देर से आएगा मानसून मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया

केरल में 4 जून को देगा दस्तक

देर से आएगा मानसून मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया

मौसम विभाग ने अपने पिछले अनुमान में बताया था कि इस साल देश में मॉनसून सामान्य रह सकता है। इस साल औसतन 96% बारिश होने का अनुमान है।

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून की शुरुआत में इस साल देरी हो सकती है। सामान्यत: देश में एक जून तक केरल में मॉनसून की एंट्री होती है। लेकिन, इस बार यह 4 जून तक दस्तक देगा। मौसम विभाग ने अपने पिछले अनुमान में बताया था कि इस साल देश में मॉनसून सामान्य रह सकता है। इस साल औसतन 96% बारिश होने का अनुमान है।

स्काईमेट के अनुसार 7 जून तक एंट्री
वेदर रिपोर्ट जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि इस साल मॉनसून आने में देरी हो सकती है। स्काईमेट के फाउंडर डायरेक्टर जतिन सिंह के मुताबिक, इस बार मानसून केरल में 1 जून के बजाय 7 जून तक दस्तक दे सकता है।

अगले सात दिन चढ़ेगा पारा 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लू की स्थिति कम गंभीर थी। इस विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया था। चूंकि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, इसलिए अगले 7 दिनों तक इन इलाकों में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अंधड़-बारिश के बीच तापमान गिरा
प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अंधड़ और बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि तेज धूप और गर्मी का असर अभी बना हुआ है। कई जिलों में सोमवार देर रात को भी अंधड़ और बारिश का दौर चला। वहीं मंगलवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे तापमान तो गिरा, लेकिन उमस और गर्मी का असर बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में भी मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और बीती रात का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

Read More विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक आज से,  देश की वर्तमान धार्मिक, सामाजिक स्थिति पर होगी गहन चर्चा 

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान : करौली 42.3, फलौदी 41.8, चूरू 41.5, बीकानेर 40.9, श्रीगंगानगर 40.7, बाड़मेर 40.6, जैसलमेर 40.5,  अजमेर 38.5 डिग्री, भीलवाड़ा 39.7, जोधपुर 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Read More गोवा अग्निकांड : क्लब मालिक थाईलैंड भागे, लुकआउट नोटिस जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा