छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति का अपहरण : नक्सलियों ने की हत्या, मौके पर पर्चे फेंके, कहा - उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में कर रहा था मदद 

सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति का अपहरण : नक्सलियों ने की हत्या, मौके पर पर्चे फेंके, कहा - उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में कर रहा था मदद 

हतप्राण ग्रामीण सुखराम मंडावी पंचायत में पूर्व सभापति था। दो दिन पहले नक्सलियों ने उसे अपहृत कर लिया था। सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक गांव में सुबह एक ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या कर दी। हत्या से पहले नक्सलियों ने ग्रामीण का अपहरण किया था। पुलिस को मौके से नक्सल पर्चे भी मिले हैं। घटना की पुष्टि करते गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला नक्सलियों द्वारा हत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हतप्राण ग्रामीण सुखराम मंडावी पंचायत में पूर्व सभापति था। दो दिन पहले नक्सलियों ने उसे अपहृत कर लिया था। सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। 

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक पर उसकी हत्या की है। बैनर-पोस्टर में नक्सलियों ने मौके पर पर्चे फेंककर मृतक के खिलाफ पुलिस कैम्प खोलने और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में मददगार होने का आरोप लगाया है।

Tags: naxalites

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा