वीआईपी उड़ानों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी : चालक दल के सदस्यों पर सुरक्षा से समझौता करते हुए उड़ान के परिचालन के लिए कोई दबाव नहीं, पढ़ें वीआईपी की सूची

विमान में रखे बैग की जांच होनी चाहिए

वीआईपी उड़ानों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी : चालक दल के सदस्यों पर सुरक्षा से समझौता करते हुए उड़ान के परिचालन के लिए कोई दबाव नहीं, पढ़ें वीआईपी की सूची

लद्दाख में दर्दनाक हादसा, 10 लोग प्रभावित—1 की हालत नाजुक। मृतकों में 5 कारगिल के निवासी, जबकि 5 घायल लेह के बताए गए हैं। सभी की पहचान कर ली गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमान सेवा कंपनियों के लिए केंद्र सरकार और राज्यों के विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) को ले जाते समय उनकी सुरक्षा के मद्देनजर नया निर्देश जारी किया है।  डीजीसीए के शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि वीआईपी के लिए विमान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि चालक दल के सदस्यों पर सुरक्षा से समझौता करते हुए उड़ान के परिचालन के लिए कोई दबाव नहीं है। साथ ही वीआईपी सीधे चालक दल के सदस्यों से बात कर अंतिम समय में फ्लाइट प्लान बदलाव नहीं करा सकेंगे, ऐसे बदलाव सीधे कंपनी के प्रबंधन से स्वीकृत होने चाहिए।  

वीआईपी को ले जाने वाले विमान अनिवार्य रूप से दो इंजन वाले होने चाहिए और कम से कम दो पायलट होने चाहिए। विमान की परिचालन दक्षता अच्छी होनी चाहिए। ऐसी उड़ानों का परिचालन करने वाले निजी आॅपरेटर या राज्य सरकारों के नागरिक उड्डयन विभाग वीआईपी या चुनावी उड़ानों के दौरान वीआईपी को नियमित रूप से ब्रीफिंग प्रदान करेंगे और विमान में उन्हें एक पैम्फ्लेट रखना होगा जिसमें विमान की क्षमता और सीमाओं की जानकारी होगी।

ये है वीआईपी सूची में

डीजीसीए के आदेश में लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्यों के राज्यपाल, राज्यों के मुख्य मंत्रियों, राज्यों के कैबिनेट स्तर के मंत्रियों और एसपीजी की जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त सभी लोगों को वीआईपी की सूची में शामिल किया गया है। 

Read More अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 

विमान में रखे बैग की जांच होनी चाहिए

Read More कनार्टक सीएम विवाद : इकबाल हुसैन का दावा, डीके शिवकुमार को 15 मई तक मिल सकती है सत्ता, राजनीतिक हलकों में हलचल

डीजीसीए के आदेश में कहा गया है कि सभी ऑपरेटर और चालक दल के सदस्य यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विमान में रखे जाने से पहले सभी बैगेज की पूरी स्क्रीनिंग की गई है। जिस हवाई पट्टी पर उतरना है उसकी इस काम के लिए सही होने के बारे में उड़ान भरने से 24 घंटे पहले जिला अधिकारियों को सूचना दी जायेगी और उनसे एनओसी लेना अनिवार्य होगा।  

Read More शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ‘कांतारा’ के लोक देवता की मिमिक्री मामले में दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द...
साउथ अफ्रीका भागने से पहले इनामी आरोपी कोे दबोचा, 6.22 करोड़ की ठगी के मामले में चार साल फरार
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार