नितिन गड़करी का दावा: पेट्रोलियम पदार्थोँ में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं

ई20 फ्यूल सुरक्षित

नितिन गड़करी का दावा: पेट्रोलियम पदार्थोँ में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं
संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता। वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ई20 फ्यूल से कच्चे तेल के आयात में कमी आई है और किसानों को बड़ी आर्थिक मदद मिली है।

नई दिल्ली। गुरूवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रश्न काल में बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान होता है या नहीं, इसकी जांच की गयी है, जिससे स्पष्ट हुआ है इससे वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। नितिन गडकरी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि ई20 फ्यूल के इस्तेमाल की वजह से किसानों को बहुत बड़ी रकम मिल रही है। इस व्यवस्था से देश के किसान ऊर्जादाता भी बन गये हैं। 

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि ई20 फ्यूल की वजह से कच्चे तेल के आयात में कमी आयी है। इस व्यवस्था से विदेशी मुद्रा की बचत भी हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 60-65 डॉलर प्रति बैरल है, लेकिन रिफाइनिग, बीमा और अन्य कारकों से ग्राहकों तक पहुंचते-पहुंचते पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ जाते हैं। 

इसके आगे केंद्रीय प्रेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ई-फ्यूल व्यवस्था में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने की योजना है और अभी तक 19.2 से लेकर 19.4 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाया जा रहा है। बहुत जल्द ही लक्षित 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाना शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एथनॉल के उत्पादन से देश के अन्नदाताओं को बड़ी रकम का भुगतान मिल रहा है। देश में अतिरिक्त एथनॉल का उत्पादन देखते हुए इसका निर्यात भी शुरू कर दिया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास