अब नहीं मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी : ब्लिंकिट ने हटाया दावा, वर्कर्स की सुरक्षा पर दिया ध्यान

कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई बढ़े

अब नहीं मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी : ब्लिंकिट ने हटाया दावा, वर्कर्स की सुरक्षा पर दिया ध्यान

अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी के दावे वर्कर्स पर दबाव डालते हैं। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बदलाव की सलाह दी, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई बढ़े। 

नई दिल्ली। गिग वर्कर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्लिंकिट ने अपने प्लेटफॉर्म से “10 मिनट में डिलीवरी” का दावा हटा दिया है। अब कंपनी का नया टैगलाइन है, 0,000+ प्रोडक्ट्स डिलीवर एट योर डोरस्टेप। यह बदलाव मंगलवार से लागू हो गया है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने जेप्टो, स्विगी, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों के साथ बैठक कर कहा कि अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी के दावे वर्कर्स पर दबाव डालते हैं। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बदलाव की सलाह दी, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई बढ़े। 

यह कदम नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर हुए गिग वर्कर्स की हड़ताल और मीडिया रिपोर्ट के बाद आया। वर्कर्स ने बताया था कि 10 मिनट में डिलीवरी उन्हें स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से जोखिम में डालती है। कंपनियों ने अब अपनी डिलीवरी नीति पर फिर से विचार कर इसे सुधारने का निर्णय लिया।

Tags: Blinkit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं