ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में

ओडिशा राजनीति: राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में

ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों हेतु भाजपा, बीजद और निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप रे ने नामांकन भरा है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और पूर्व सीएम नवीन पटनायक की उपस्थिति में उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा के समर्थन से दिलीप रे के मैदान में उतरने से चौथी सीट हेतु मुकाबला रोचक हो गया है, जिसका मतदान 16 मार्च को होगा।

भुवनेश्वर। ओडिशा में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल(बीजद) के उम्मीदवारों के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे ने भी गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में मनमोहन सामल और वर्तमान राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि बीजू जनता दल (बीजद) ने संत्रुप्ता मिश्रा और प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तेश्वर होता को उम्मीदवार बनाया है। दिलीप रे भाजपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजद उम्मीदवार संत्रुप्ता मिश्रा और डॉ. होता ने आज सुबह नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्ता चरण दास सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं दोपहर में भाजपा उम्मीदवार मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और कई मंत्री तथा पार्टी नेता उपस्थित थे।

संत्रुप्ता मिश्रा कॉरपोरेट क्षेत्र से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में आए हैं। ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व कुलपति रहे डॉ. दत्तेश्वर होता बीजद और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी होने की संभावना है।

ओडिशा से राज्यसभा के चार सदस्यों- सुजीत कुमार और सुश्री ममता मोहंता (भाजपा), तथा निरंजन बिशी और मुन्ना खान (बीजद) का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ओडिशा विधानसभा में मौजूदा 147 सदस्यों की संख्या बल के आधार पर भाजपा के दो और बीजद के एक सीट जीतने की संभावना है। भाजपा के पास तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन सहित 79 सीटें हैं, जबकि बीजद के पास 48, कांग्रेस के 14 और माकपा के पास एक सीट है।

Read More सबरीमाला मंदिर : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने किया महिलाओं के प्रवेश प्रतिबंध का समर्थन, मुस्लिम-पारसियों से भी सामने आया कनेक्शन

इस बीच दिलीप रे के चुनाव मैदान में उतरने से चौथी सीट के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार असली मुकाबला डॉ. दत्तेश्वर होता और दिलीप रे के बीच माना जा रहा है। दिलीप रे ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा राज्यसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताया।

Read More नीतीश कुमार और सम्राट पहुंचे दिल्ली : सीएम नीतीश आज लेंगे राज्यसभा की शपथ, सम्राट चौधरी के सिर पर सज सकता है नए सीएम का ताज, बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ