एनआईए के इनपुट के आधार पर इंदौर पुलिस ने सरफराज को पकड़ा : नरोत्तम मिश्रा
मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एनआईए की ओर से इस बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था। उसके बाद इंदौर पुलिस ने सरफराज नाम के संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के इनपुट के आधार पर इंदौर पुुलिस ने सरफराज नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि एनआईए की ओर से इस बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था। उसके बाद इंदौर पुलिस ने सरफराज नाम के संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags: narottam mishra
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Feb 2026 19:05:21
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...

Comment List