धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे

शुरू हुई तीखी कानूनी और राजनीतिक बहस

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पप्पू यादव ने दर्ज कराई शिकायत, बोले- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं, सजा दिलाकर ही मानेंगे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत दी है।

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के पार्लियामेंट थाने पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की पहल की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विवाद की शुरुआत 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के करैरा में आयोजित कथा के दौरान हुई टिप्पणी से हुई। इसमें धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के स्वरूप व विशेषताओं की तुलना करते हुए कुछ बातें कही थीं। उनका यह बयान सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई कराकर ही रहेंगे। वहीं, इस विवाद ने धार्मिक और राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं