पियर्सन रिपोर्ट में खुलासा : अंग्रेजी बोलने में भारत का औसत दुनिया से अधिक, दिल्ली के लोग अव्वल

दूसरे नंबर पर राजस्थान है

पियर्सन रिपोर्ट में खुलासा : अंग्रेजी बोलने में भारत का औसत दुनिया से अधिक, दिल्ली के लोग अव्वल

अंग्रेजी बोलने के मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे है। इसके बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब का तीसरा स्थान है।

नई दिल्ली। भारत में हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन अंग्रेजी बोलने में भी हम शानदार है। पियरसन की ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिसिएंसी रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें खुलासा हुआ है कि अंग्रेजी बोलने में भारत वैश्विक औसत से ऊपर है। भारत में दिल्ली के लोग अंग्रेजी बोलने में अव्वल हैं और इसके बाद दूसरे नंबर पर राजस्थान है। अंग्रेजी बोलने में दुनिया का औसत स्कोर 54 है और भारत का राष्ट्रीय औसत 57 है, जो इसे इंग्लिश बोलने में औसत विश्व से ऊपर ले जाता है। अंग्रेजी बोलने के मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे है। इसके बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब का तीसरा स्थान है।

इस रिपोर्ट में भारत, फिलीपींस, जापान, मिस्र, कोलंबिया और यूरोप में इंग्लिश प्रोफिशिएंसी ट्रेंड्स का इन-डेप्थ विश्लेषण किया गया है। भारत में अंग्रेजी लिखने का एवरेज स्कोर 61 है, जो वैश्विक औसत से मिलता है।  भारत में वित्त और बैंकिंग सेक्टर 63 के हाई स्कोर के साथ सबसे आगे है, जो वैश्विक औसत 56 से अधिक है। टेक्नोलाजी, कंसल्टिंग और बीपीओ जैसे अन्य सेक्टरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो वैश्विक औसत के पास है।

Tags: reveals

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ