6 साल की बालिका से अश्लीलता करने वाले अभियुक्त को 5 साल की सजा, कोर्ट ने कहा - अभियुक्त के प्रति नहीं अपनाया जा सकता नरमी का रुख 

परिजनों ने 2023 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

6 साल की बालिका से अश्लीलता करने वाले अभियुक्त को 5 साल की सजा, कोर्ट ने कहा - अभियुक्त के प्रति नहीं अपनाया जा सकता नरमी का रुख 
रिपोर्ट में कहा गया कि उसके पास वाले कमरे में किराए से रहने वाले अभियुक्त ने उसकी 6 साल की बेटी को कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की।

जयपुर। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 महानगर, द्वितीय ने 6 साल की पीडिता के साथ अश्लीलता करने वाले अभियुक्त परमा को 5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र सिंह मालावत ने अपने आदेश में कहा कि ऐसे अपराधों से समाज की नैतिकता और बालिकाओं की सुरक्षा का खतरा है। इसलिए अभियुक्त के प्रति नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ललिता संजीव महरवाल ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 2023 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि उसके पास वाले कमरे में किराए से रहने वाले अभियुक्त ने उसकी 6 साल की बेटी को कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत की। पीड़िता का रोना सुनकर जब वे कमरे में गए, तो अभियुक्त ने पीडिता के कपडे खोल रखे थे और उससे अश्लीलता कर रहा था। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया कि अभियुक्त ने उसे अमरूद देने का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया था और उसके साथ छेड़खानी की थी। अदालत ने पीडिता के बयानों के आधार पर अभियुक्त को सजा और जुर्माने से दंडित किया है।

 

Tags: girl

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद