रात में खेत में थे युवक-युवती : घेरकर पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास, दोनों की हालत गंभीर

मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है

रात में खेत में थे युवक-युवती : घेरकर पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास, दोनों की हालत गंभीर

घटनाक्रम के अनुसार देर रात खेत पर कुछ लोगों ने युवक-युवती को घेर लिया और दोनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

दूदू। बांडोलाव गांव के निकट एक खेत में देर रात एक युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला प्रकाश में आया है। 60 प्रतिशत से अधिक झुलसे युवक-युवती को गम्भीर हालत में बिचून के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएमएस अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

झुलसी हालत में चिल्लाता हुआ भागा
घटनाक्रम के अनुसार देर रात खेत पर कुछ लोगों ने युवक-युवती को घेर लिया और दोनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान युवक झुलसी हालत में भागा और मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के कुछ लोगों ने दोनों को आग की लपटों से निकाला। सूचना मिलते ही एएसपी शिवलाल बैरवा व डीएसपी दीपक खंडेलवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

मामला दर्ज, गांव में दहशत
मौखमपुरा पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर गांव में दहशत व्याप्त है। गांव में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

दोनों पीड़ितों का जयपुर में इलाज चल रहा है। उनकी हालात स्थिर होने के बाद बयान लिए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही इस वारदात की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
- दीपक खंडेलवाल, डिप्टी एसपी 

Read More दिल्ली में भीषण हादसा: DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग में पति-पत्नी समेत बच्ची की जलकर मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना