अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर बार-बार झूठ बोलकर गुमराह कर रहे मंत्री, डोटासरा ने कहा- कांग्रेस पर दोषारोपण कर अपनी विफलता को ढकने का कर रहे काम

बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया 

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर बार-बार झूठ बोलकर गुमराह कर रहे मंत्री, डोटासरा ने कहा- कांग्रेस पर दोषारोपण कर अपनी विफलता को ढकने का कर रहे काम
प्रवेश आयु पांच वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष करने और शिक्षा मंत्री की लगातार अनर्गल बजायबाजी की वजह से सत्र 2024-25 में स्कूलों का नामांकन 4.6 प्रतिशत घटा है।

जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को लेकर पक्ष-विपक्ष में चल रहे बयानबाजी के बीच पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंत्री मदन दिलावर और जोगाराम पटेल पर बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री स्कूलों के नामांकन, शिक्षकों की नियुक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर दोषारोपण कर अपनी विफलता को ढकने और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि प्रथम कक्षा में प्रवेश आयु पांच वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष करने और शिक्षा मंत्री की लगातार अनर्गल बजायबाजी की वजह से सत्र 2024-25 में स्कूलों का नामांकन 4.6 प्रतिशत घटा है।

 पेपरलीक रोकने में विफल सरकार नाकामी छिपने के लिए ले रही झूठ का सहारा: बीज निगम परीक्षा पेपर लीक मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि पेपर लीक रोकने में विफल रही भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठ का सहारा लेकर अनुपयुक्त बयानबाजी कर रही है। डोटासरा ने कहा कि सरकार के मंत्री नकल से इनकार कर रहे हैं। जबकि एफएसएल जांच में 4 लैब में नकल की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लैब में जांच जारी है। रविवार को नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन की परीक्षा तीन पारियों में आयोजित हुई है, यानी जिन लैब में नकल की पुष्टि हुई है, वहां सुबह से पेपर गिरोह सक्रिय था और नकल हो रही थी। जबकि पुलिस और एसओजी को नकल की सूचना परीक्षा की तीसरी पारी के बाद मिली है, जिसके बाद शाम 6 बजे कार्रवाई की गई। सरकार अनर्गल बयानबाजी से अपनी नाकामी और तथ्यों पर पर्दा डालने का कुप्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश में सक्रिय नकल गिरोह ने सीएम के दावों की पोल खोल दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद