सांभर झील में अवैध खनन एवं अतिक्रमणों को हटाने के लिए मिशन मोड पर हो कार्रवाई, वन मंत्री ने दिए निर्देश

अतिक्रमणों को हटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

सांभर झील में अवैध खनन एवं अतिक्रमणों को हटाने के लिए मिशन मोड पर हो कार्रवाई, वन मंत्री ने दिए निर्देश

सांभर झील के संरक्षण,संवर्द्धन एवं एकीकृत प्रबंधन के लिए गठित मैनजमेंट एजेंसी की गवर्निंग बॉडी की वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय जयपुर में बैठक आयोजित हुई

जयपुर। सांभर झील के संरक्षण, संवर्द्धन एवं एकीकृत प्रबंधन के लिए गठित मैनजमेंट एजेंसी की गवर्निंग बॉडी की वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय जयपुर में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सांभर झील के संरक्षण और प्रबंधन के लिए अवैध अतिक्रमणों और अवैध विद्युत कनेक्शन को तुरंत प्रभाव से मिशन मोड पर हटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर कार्रवाई की जाए। 

वन मंत्री संजय शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी सांभर झील बीजू जोय ने सांभर झील के संरक्षण और प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर अवगत कराया। वन मंत्री संजय शर्मा ने सांभर झील में एवियन बॉटूलिज्म की आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों द्वारा किए गए समन्वित कार्यों को सराहाना की। उन्होंने सांभर झील गवर्निंग बॉडी की वार्षिक कार्य योजना को अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही सांभर झील के इंटरप्रिटेशन सेंटर निर्माण हेतु निर्देश प्रदान किए गए। सांभर लेक मैनजमेंट एजेंसी का लोगो को मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि साम्भर झील क्षेत्र में नमक खनन लिए पर्यावरण संरक्षण की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में शासन सचिव पशुपालन विभाग समित शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ अरिजित बनर्जी, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक पी के उपाध्याय, सदस्य सचिव राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, मुख्य वन संरक्षक अजमेर, मुख्य वन संरक्षक जयपुर सहित नगरीय शासन विभाग, खान, कृषि, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, वित्त,जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान