अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया फिल्म का पहला सॉन्ग 'माये' लॉन्च किया 

'माये' गीत उन शहीदों के प्रति हमारा नमन जिन्होंने सर्वस्व न्यौंछावर कर दिया

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया फिल्म का पहला सॉन्ग 'माये' लॉन्च किया 

फिल्म 'स्काईफोर्स' के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और डेब्यूटेंट वीर पहाड़िया जयपुर के समीप स्थित ने भव्य चोमू पैलेस होटल में शिरकत की, जहाँ देशभक्ति की भावना से भरपूर और फिल्म के पहले गाने 'माये' को लॉन्च किया गया

जयपुर। फिल्म 'स्काईफोर्स' के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और डेब्यूटेंट वीर पहाड़िया जयपुर के समीप स्थित ने भव्य चोमू पैलेस होटल में शिरकत की, जहाँ देशभक्ति की भावना से भरपूर और फिल्म के पहले गाने 'माये' को लॉन्च किया गया। प्रमोशन के दौरान, अक्षय और वीर पैलेस की बालकनी में खड़े होकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे, इस दौरान, उनके पीछे से तिरंगे के खूबसूरत रंगों का फॉग उड़ाया गया, जिसने इस पल में देशभक्ति के रंग घोल दिए। यह नजारा देख दर्शक जोश और गर्व से भर उठे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने कहा, "स्काईफोर्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के वीर जवानों को समर्पित एक जज़्बा भी है। यह उनकी बहादुरी, त्याग और देशप्रेम की कहानी है। 'माये' गीत उन शहीदों के प्रति हमारा नमन है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौंछावर कर दिया।"

वीर पहाड़िया ने कहा, "स्काईफोर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। 'माये' गाना सुनकर हर भारतीय का जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनी स्काईफोर्स एक अनकही सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक एयरस्ट्राइक की कहानी को दर्शाती है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गणतंत्र दिवस के सप्ताह में यानि 24 जनवरी, 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। स्काईफोर्स एक ऐसी कहानी है, जो हर भारतीय को देश के प्रति अपने कर्तव्य और बलिदान की भावना से जोड़ने का काम करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
एक बार लगने के बाद उन्हें काफी समय तक हटाया भी नहीं जाता ।
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी
दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम