एसीबी की कार्रवाई : नगर निगम का राजस्व अधिकारी एवं दलाल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नगर निगम अलवर द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत मांग कर किया जा रहा परेशान

एसीबी की कार्रवाई : नगर निगम का राजस्व अधिकारी एवं दलाल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर-द्वितीय को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म को नगर निगम अलवर क्षेत्र में यू.डी. टैक्स एकत्रित करने का टेण्डर मिला है

जयपुर। एसीवबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर-द्वितीय इकाई द्वारा दिनांक 7-1-2025 को जयपुर में देर रात कार्यवाही करते हुए युवराज युधिष्ठिर मीणा राजस्व अधिकारी, नगर निगम अलवर एवं उसके दलाल मुकेश (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर-द्वितीय को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म को नगर निगम अलवर क्षेत्र में यू.डी. टैक्स एकत्रित करने का टेण्डर मिला है। उस टेण्डर की सर्वे रिपोर्ट को वेरिफाई करने एवं टेण्डर प्रक्रिया पूरी करने की एवज में आरोपी युवराज युधिष्ठिर मीणा राजस्व अधिकारी, नगर निगम अलवर द्वारा 5 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर नगर-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश किलानिया के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर उप अधीक्षक पुलिस अभिषेक पारीक एवं पुलिस निरीक्षक छोटीलाल द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी युवराज युधिष्ठिर मीणा राजस्व अधिकारी, नगर निगम अलवर एवं उसके दलाल मुकेश (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर