घटते जा रहे आईएएस: 68 पहले ही कम, नए मिलने की रफ्तार धीमी, 4 साल में 62 और रिटायर हो जाएंगे

हर साल औसतन 7-8 आईएएस को ही राजस्थान कैडर अलॉट हो रहा

घटते जा रहे आईएएस: 68 पहले ही कम, नए मिलने की रफ्तार धीमी, 4 साल में 62 और रिटायर हो जाएंगे

उम्मीद आरएएस सहित अन्य सेवाओं से प्रमोटी आईएएस चयन से, वर्तमान में 74 आईएएस इसी श्रेणी के हैं 

जयपुर। राजस्थान में सरकारी मशीनरी को तेज रफ्तार से चलाकर जनता को गुड गर्वनेंस देने का जिम्मा आईएएस अफसरों के कंधों पर होता है। सरकार की बनाई जाने वाली योजनाओं को ये ही जमीनी स्तर पर मूर्तरूप देते हैं लेकिन प्रदेश में पहले से ही कैडर से 68 आईएएस अफसर कम हैं। अगले चार साल में 62 और रिटायर हो जाएंगे। इसके मुकाबले नए अफसर मिलने की रफ्तार काफी धीमी है। प्रदेश को हर साल औसतन 7-8 ही नए आईएएस अफसर मिल रहे हैं जबकि रिटायर इससे ज्यादा हो रहे हैं। राजस्थान के आईएएस कैडर के 323 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में 255 ही आईएएस अफसर हैं जिनमें से 18 आईएएस केन्द्रीय या अन्य राज्य की प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं। ऐसे में विशुद्ध रूप से प्रदेश में 237 ही कार्यरत हैं। बीते पांच साल में प्रदेश को केवल 38 ही नए आईएएस अफसर मिले हैं। सबसे ज्यादा 11 आईएएस अफसर वर्ष 2022 में मिले। केन्द्र से प्रदेश कैडर अलाटमेंट की रफ्तार कम होने से अलॉट कैडर के सभी पद भरने की उम्मीद आगे भी नहीं लग रही है। ऐसे में ब्यूरोक्रेसी को मजबूती देने के लिए सरकार के पास केवल आरएएस सहित अन्य सेवाओं के अफसरों को प्रमोट करके आईएएस बनाने के सिवाए फिलहाल अन्य कोई विकल्प आगे भी नहीं दिखाई दे रहा है।

वर्तमान में 74 प्रमोटी आईएएस, चार साल में 49 रिटायर होंगे 
राजस्थान में वर्तमान में 74 प्रमोटी आईएएस अफसर हैं। वर्तमान सरकार के दिसम्बर 2028 तक के कार्यकाल में 49 रिटायर हो जाएंगे। वहीं सीधे आईएएस पद पर चयनित होकर काम कर रहे 13 आईएएस रिटायर होंगे। प्रदेश में कुल आईएएस में से 31.62 फीसदी प्रमोटी आईएएस हैं। 

17 केन्द्रीय और 1 अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर 
वर्तमान मौजूद आईएएस अफसरों में से 17 आईएएस केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें वी.श्रीनिवासन, रजत कुमार मिश्रा, तन्मय कुमार, नरेश पाल गंगवार, रोली सिंह, राजीव सिंह ठाकुर, रोहित कुमार, मुग्धा सिन्हा, डॉ.प्रीतम बी.यशवंत, सिद्धार्थ महाजन, पीसी किशन, गौरव गोयल, विष्णु चरण मलिक, डॉ.टीना सोनी, मुक्तानंद अग्रवाल, अभिमन्यु कुमार, अंशदीप शामिल हैं। वहीं एक आईएएस अतर आमिर उल सफीखान जम्मू-कश्मीर राज्य में प्रतिनियुक्ति पर हैं। 

अगले चार साल (दिसम्बर 2028 तक) में ये रिटायर होंगे
2025 में सत्रह
डॉ.सुबोध अग्रवाल, उर्मिला राजौरिया, महेश चन्द्र शर्मा, महेन्द्र सोनी, विजयपाल सिंह, शैली किशनानी, सुषमा अरोड़ा, रश्मि गुप्ता, ओमप्रकाश कसेरा, राजेन्द्र सिंह शेखावत, मेघराज सिंह रत्नू, प्रकाश चन्द्र शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, रामावतार मीणा, रामदयाल मीणा, सुनील शर्मा, डॉ. घनश्याम। 

Read More सीएम ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों की ली बैठक : सीएम भजनलाल ने कहा- जनता के प्रति जवाबदेही, उसकी अपेक्षा पूरी करना ही प्राथमिकता

2026 में सोलह
वी.श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, तन्मय कुमार, आलोक, डॉ.प्रतिभा सिंह, नलिनी कठोतिया, राजेन्द्र विजय, महावीर प्रसाद, अनिल कुमार अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण मंत्री, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित, रामनिवास मेहता, सीताराम जाट, हेमपुष्पा शर्मा, डॉ.ओमप्रकाश बैरवा।

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

2027 में तेरह
सुधांश पंत, आनंद कुमार, विकास सीताराम भाले, टीकम चन्द बोहरा, खजान सिंह, पुखराज सेन, मुकुल शर्मा, जगजीत सिंह मोंगा, वासुदेव मालावत, मातादीन मीणा, कमल राम मीणा, हिम्मत सिंह बारहठ, डॉ.महेन्द्र खडगावत।

Read More कोटा दक्षिण वार्ड 6 - नाले का ढकान, गंदगी और खाली मकान बने परेशानी, कचरा गाड़ी का समय नहीं निर्धारित

2028 में सोलह
अभय कुमार, रजत कुमार मिश्रा, अर्पणा अरोड़ा, श्रेया गुहा, अश्विनी भगत, विश्राम मीणा, कन्हैयालाल स्वामी, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरमानी, मोहन मीणा, कल्पना अग्रवाल, डॉ.मनीषा अरोड़ा, आशुतोष गुप्ता, नारायण सिंह, मनीष गोयल, शरद मेहरा।

फैक्ट फाइल

आईएएस अफसरों का कैडर  323
वर्तमान में कार्यरत आईएएस  255
प्रमोटी आईएएस  74
दिसम्बर 2028 तक रिटायर होंगे  62
रिटायर होंगे 49 प्रमोटी और 13 सीधे चयनित आईएएस

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग